BECOME A MEMBER

राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एल ठाकुर जी

आदरणीय,

देश वासियों, मै एस एल ठाकुर आप सभी सम्मानित जनता जनार्दन को मेरा हार्दिक अभिनंदन और सादर प्रणाम, बंधुओ आज देश की मौजूदा दशा और हालात किसी से छुपी नहीं है। देश की सारी व्यवस्थायें चाहे वो – रोजगार हो, नौकरियां हो, शिक्षा हो, चिकित्सा हो, छात्र हों, शिक्षक हों, चिकित्सक हो, मिडिया या मिडिया कर्मी हों, सुरक्षा कर्मी हों, सफाई कर्मी हों, गरीब हों, दैनिक मजदूर हो, किसान हों, या वकील हों, या ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग हों, या फिर आम जनता हो, बंधुओं आज अपना देश किस स्थिति से गुजर रहा है।

इसकी दशा का वर्णन करना जुबान के बस में नही है, आज देश की सारी व्यवस्थायें चार दिवारी के अन्दर कैद एवं बेवश हो कर किसी कोने में सिसक रही है, क्या यही देश की परिभाषा इतिहासों में दर्ज है, क्या यही देश है, आज देश का तो मतलब हीं बदल गया है। भाइयो कब तक अपना देश सिसकियाँ लेगा। कब तक हम देशवासी सस्ता श्रमिक बनकर जियेंगे, कब तक हम देशवासी प्रवासी कहलाएंगे।

देश की उच्ची शिक्षा का कोई भी सत्र टेक्निकल और समान्य शिक्षा अपने निर्धारित समयानुसार नहीं हो पाता है, बच्चे एक ही सत्र में कई बर्षों से उलझे पड़े है, उनकी समय से परीक्षाएं नहीं होती है, उनको समय से रिजल्ट्स नहीं मिलती है, टेक्निकल छात्रों की तो और बुरी स्थिति है, उनको कोई पूछने वाला नहीं है, उनको ये भी पता नहीं की उनकी परीक्षाएं कब होगी, उनको रिजल्ट्स कब मिलेगा, उनको नौकरी कब मिलेगा, इसी आश में बेचारे वर्षों से असमान में देख रहे हैं। प्रसिक्षित छात्रों की हालात एक दम बुरा है नौकरी की इन्तजार करते करते कितनो की तो उम्र हीं समाप्त हो गई, और कितनो की होने वाली है, सरकारी विध्यालयों, हॉस्पिटल, कॉलेज सरकारी कार्यालयों की दीवारें तक चीख चीख कर रो रही हैं।

देश का अन्नदाता (किसान) तो केवल ईश्वर के हीं भरोसे है। उसे कोई पूछने वाला नहीं है। मेरे भाइयो बस एक बार आप देश के विकाश में मेरा साथ दें, अबकी बार आप देश के विकाश के लिए केवल और केवल राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी ​ को ही वोट दें, अबकी बार आपका वोट केवल देश के विकास के लिए ही होना चाहिए, मै आपको देश में भरपूर रोजगार,नौकरी,उच्ची शिक्षा,उचित चिकित्सा दूंगा, कोई प्रवासी मजदुर नहीं होगा, और सभी गर्व से देशवासी कहलाएंगे।

राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी

देश वासियों “राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी” की तरफ से आप सभी का हार्दिक अभिनंदन, बंधुओ “राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी” हर जनता की अपनी विश्वसनीय पार्टी है। इस पार्टी का गठन हीं देश में ब्याप्त सभी विभागों में सभी प्रकार के दुखों और समस्याओं को दूर करने के लिए हुआ है। क्योंकी “राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी” हर जनता को जनार्दन अथवा ईश्वर का स्वरुप मानती है।

यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है, यह प्रत्येक जनता की अपनी पार्टी है। और पार्टी यह वादा करती है की प्रत्येक जनता का दुःख इसकी अपनों कष्टों के समान है। “राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी” किसी भी जनता को दुखी, बेवश और, लाचार नही देखना चाहती है। “राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी” तमाम जनता जनार्दन से यह निवेदन करती है की आपको अगर कोई भी वैसी तकलीफ जो पार्टी दूर कर सकती है। वैसी तकलीफों को आप सीधे वेझिझ्क पार्टी वेबसाइट या फेसबुक या ईमेल आईडी पर लॉग इन करे या पार्टी व्हाट्सएप्प पर शीघ्र मैसेज कर सकते है। आप अपनी सुझाव पार्टी को अवश्य भेजें।

“राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी” का नाता सीधे जनता से है। अर्थात “पब्लिक टू पार्टी” है। बंधुओ देश की सारी समस्यएं पार्टी की अपनी समस्या है। चाहे वो समस्या किसी भी विभाग की हो चाहे वो – समस्या शिक्षा या शिकक्षक का हो, वो समस्या चाहे चिकित्सा या चिकित्सक की हो, विद्यालय या विद्यार्थी की हो, चाहे वो समस्या व्यवसाय या व्यवसाई की हो, वो समस्या चाहे विजली या विजली कर्मचारी की हो, चाहे वो समस्या मिडिया या मिडिया कर्मी की हो, चाहे वो समय किसान की हो, वकील की हो , सफाई कर्मी की हो, ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगो की हो, या आम जनता की हो, टेक्निकल,मेडिकल, तथा उउच्ची शिक्षाओं में अध्यनरत सभी छात्र की समय हो, बंधुओ पार्टी यह स्पस्ट कर देना चाहती है।

Donate Us

Social Media